रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में खेलों के लिए उत्साहजनक वातावरण तैयार करने के मकसद से झारखंड के खिलाड़ियों को कल यानी 12 अक्टूबर को सम्मानित करेंगे। मौके पर इन खिलाड़ियों के कोच भी सम्मानित होंगे। इसमें मोमेंटो के साथ सम्मान राशि भी दी जायेगी। सम्मान राशि पाने वालों में ओलंपिक सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करनेवाले खिलाड़ी व उनके कोच शामिल हैं। मुख्यमंत्री के समारोह में 19 खेलों के लिए 222 खिलाड़ियों को 4,46.20,000 रुपये औऱ 15 खेलों के 52 प्रशिक्षकों को 48,30,000 रुपये सम्मान राशि के रूप में दिये जायेंगे। सम्मान व पुरस्कार पाने वालों में सबसे अधिक फुटबॉल के 55 खिलाड़ी, हॉकी के 39, वूशु के 24, आर्चरी के 23, तायकांडो के 17, रेसलिंग के 13, लॉन बॉल के 11, एथलीट के 11 अन्य अन्य खेलों के कुल 222 खिलाड़ी शामिल हैं।

सरकार ने बढा दी है सम्मान राशि 
मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड खेल नीति-2022 के तहत राज्य के वैसे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय और ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों में पदक प्राप्त किया हो अथवा भागीदारी की हो, उन्हें सम्मानित किया जाना है। इसके तहत दी जाने वाली पुरस्कार राशि को बढ़ाया गया है। अब खिलाड़ियों को कम से कम 50 हजार और अधिकतम 5 करोड़ मिलना है। साथ ही प्रशिक्षकों को कम से कम 50 हजार और अधिकतम 25 लाख रुपये मिलना है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *