रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गये हैं। हालांकि पिछली बार गौतम अडानी ने उनको पीछे कर दिया था लेकिन फिर से मुकेश अंबानी अपनी जगह पर काबिज हो गए हैं। फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट 2023 में मुकेश अंबानी को 9वें स्थान पर हैं, और वो एशिया के सबसे अमीर शख्स। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर आए हैं।

पिछले साल 10वें स्थान पर रहे थे मुकेश अंबानी
फोर्ब्स की इस जानी मानी बिलेनियर लिस्ट में पिछले साल मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर थे और उनकी नेटवर्थ कुल 90.7 अरब डॉलर पर थी। इस साल की लिस्ट में मुकेश अंबानी इस समय माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बामर, गूगल के लैरी पेज और सरगी ब्रिन से आगे हैं। इतना ही नहीं फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से भी आगे बने हुए हैं। वहीं अडानी अमीरों की संपत्ति में भारी गिरावट आई है और फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में ये 24वें स्थान पर आ गए हैं। 

भारत में बढ़ी अरबपतियों की संख्या
फोर्ब्स की अरबपतियों की ग्लोबल रैंकिंग पिछले साल 2,668 से घटकर 2023 में 2,640 हो गई है, भारत में हालांकि अरबपतियों की संख्या 2022 में 166 धनवानों से बढ़कर इस साल (2023) में 169 पर आ गई है। नेटवर्थ की गणना करने के लिए, फोर्ब्स ने 10 मार्च 2023 से स्टॉक की कीमतों और एक्सचेंज रेट्स का इस्तेमाल किया है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *