रांची

कोल इंडिया में 12 अक्टूबर से होने वाली पांच मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों की हड़ताल को टाल दिया गया है। ये सभी मजदूर संगठन NCWA 11 के तहत मजदूरों के लिए वेतन औऱ बोनस की मांग कर रहे थे। जिसे कोल इंडिया प्रबंधन ने मान लिया है। इस बाबत बेरमो विधायक औऱ इंटक के उपाध्यक्ष अनुप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मजदूर संगठनों की कोल इंडिया के चेयरमैन के साथ बैठक हुई। बैठक में NCWA 11 के तहत मजदूरों को बोनस और वेतन देने पर सहमति बन गयी है। कोल इंडिया के सकारात्मक निर्णय के बाद 12 से होने वाली हड़ताल को टाल दिया गया है।  अनुप सिंह ने बताया कि कोल इंडिया में 12 अक्टूबर से तीन दिनी हड़ताल की घोषणा पांच श्रमिक संगठनों की ओऱ से की गयी थी। जिसे अब टाल दिया गया है।  

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *