बीती रात बोकारो स्टेशन पर एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। दरअसल हटिया-पटना एक्सप्रेस से सफर कर रही एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा होनी लगी। इसके बाद बोकारो रेलवे स्टेशन तैनात आरपीएफ की टीम के सहयोग से प्रसव कराया गया। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इसके बाद उन्‍हें बोकारो सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है महिला पूजा कुमारी अपने पति के साथ रांची से ट्रेन में चढ़ी थी। अचानक मुरी स्टेशन पर उसे प्रसव पीड़ा महसूस होने लगी। इसके बाद दूसरे यात्रियों की मदद से यह बात ट्रेन के कोच अटेंडेंट तक पहुंचाी गई। वहां से गाड़ी खुल चुकी थी। फिर इसकी सूचना बोकारो स्‍टेशन में दी गई। 

नालंदा का रहने वाला है परिवार 
खबर मिलने पर रेलवे के चिकित्सक को इस बारे में सूचित किया गया। लगभग रात 10 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो तुरंत महिला सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से उन्‍हें आरपीएफ सहायता बूथ लाया गया। यहीं पर महिला ने बेटे को जन्म दिया। बता दें कि पूजा का परिवार नालंदा का निवासी है। पति-पत्नी दोनों रांची में रहते हैं। पति वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वे लोग पटना की लिए चढ़े थे। यहां रेलवे सुरक्षा बल की एसआई मीना कुमारी, सहयोगी मीरा कुमारी, मनीषा कुमारी और पिंकी डुमोलिया ने मदद की और रेलवे के चिकित्सक डॉ. एच.पी. सिंह ने प्रसव कराया। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *