झारखंड के कई जिलों में अभी हल्की – हल्की बारिश हो रही है। राजधानी रांची में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं, वहीँ हजारीबाग में सुबह से ज़ोरदार बारिश के साथ बादल गर्जन हो रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश के पूरे आसार हैं। वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना जाहिर नहीं की गई है। 26 सितंबर तक मौसम का यूं ही बना रहेगा। कभी हल्की धूप निकलेगी लेकिन ज्यादातक समय में बारिश की संभावना है। 26 सिंतबर के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राज्य के चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़ और रांची के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की है। किसानों से अपील की गई है कि जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता है तबतक किसान अपने खेत में जाने से बचें। 

पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम का मिजाज
22 और 23 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 सितंबर को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 21 से 23 सितंबर के बीच पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो मानसून सामान्य रहा, कई इलाकों में बारिश हुई। सबसे अधिक 42.2 मिलीमीटर बारिश बोकारो़ के जरीडीह में हुई। नीमडीह में 35, राजमहल में 28.6, रनिया में 26.2, अड़की में 26, लातेहार में 23.6, फुसरो में 22.4, मुरहू में 20.4, सिमडेगा में 19, पालगंज में 18, नीमडीह में 15.6 धनबाद में 14.4 मिलीमीटर बारिश, तिलैया में 8.8, गोमिया में 8.8, हजारीबाग में 8.4, जमशेदपुर में 5, रामगढ़ में 4.5, रांची में 3.4 और गढ़वा में 2.2 मिलमीटर हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *