सिमडेगा में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में एक युवक अरेस्ट हुआ है। साथ ही तीन नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मिली खबर के मुताबिक दुष्कर्म के इस मामले में सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सदर थाना के मधुबन भदरा जंगल में रविवार रात लगभग 8।30 बजे दोनों नाबालिग लड़कियां कुछ दोस्तों को लेकर घूमने गयी थीं। एक सुनसान जगह पर   कुछ अन्य लड़के भी वहां पहुंच गये। इन लड़कों ने लड़कियों के साथ गये उसके दोस्तों को डरा-धमका कर वहां से भगा दिया। इन लड़कों ने जंगल की ओर ले जाकर दोनों लड़कियों के साथ रेप किया। 

इस तरह चला मामले का पता 
दुष्कर्म के बाद दोनों नाबालिग लड़कियां अपने-अपने घर लौट गयीं। लेकिन इसी दौरान सिमडेगा पुलिस को गुप्त सूचना देकर किसी ने जंगल में हुए गैंग रेप के बारे में बताया। एसआई सुबोध बाड़ा और महिला थाना प्रभारी मनीता कुमारी ने मामले की पड़ताल की और पीड़िता से पूछताछ की। दोनों लड़कियों की निशानदेही पर आरोपी लड़कों को पकड़ा गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और दोनों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा। मामले में एक बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन तीन नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। 

धनबाद और गोड्डा में भी हुई शर्मनाक घटना 
बता दें कि सूबे में कई जिलों से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। धनबाद में एक लड़की को शादी के नाम पर भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मंगलवार को नामजद आरोपी जितेन वैद्यकार, कुमारधुबी निवासी को पोक्सो एक्ट के तहत इस मामले में दोषी करार दिया गया है। इसी तरह गोड्डा के मेहरमा में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला दस दिन पहले का है। युवती ने लिखित शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *