बिहार में शराबबंदी है। लेकिन शराब तस्कर इसे मानने को कतई तैयार नहीं दिखते। आये दिन वे शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने ले जाने के लिए कानून तोड़ रहे हैं। पुलिस से टकरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज पेश आया। जब शराब तस्करों ने अपनी कार से दो पुलिस कर्मियों को रौंद दिया। लेकिन संयोग से उनकी जान बच गयी। लेकिन वे बुरी तरह से घायल हो गये। घायल पुलिस कर्मियों में कुटुंबा थानाध्यक्ष बलवंत कुमार और एक जवान विजय कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुटुंबा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से टंडवा और हरिहरगंज मार्ग से एक कार पर शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर छह पुलिस कर्मी सड़क पर अलग-अलग स्थान पर तैनात हो गये। इसी दौरान एक लाल रंग की कार से शराब की खेप ले जाते तस्करों पर पुलिस की नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस की ओर से शराब लदी कार का पीछा किया गया। इस दौरान एक समय ऐसा आया जब दोनों के वाहन समानांतर दिशा में चल रहे थे। इस क्रम में तस्करों का पीछा कर रहे पुलिस ने अपने साथियों को फोन किया कि आगे सड़क को जाम कर इस कार को जब्त करें। उसी समय कार के चालक तस्कर ने अपने लाइनर को मामले की जानकारी दी। कुछ ही पल में एक सफेद रंग की कार से लाइनर पहुंचा और बाइक सवार पुलिस कर्मी और एक जवान को रौंदते हुए फरार हो गया। दोनों पुलिस कर्मी को घायल करने के बाद सभी तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *