सीएम हेमंत सोरेन के पिता व राज्यसभा सासंद दिशोम गुरु की तबियत बिगड़ गई है। दरअसल शिबू सोरेन जी-20 समिट में भाग लेने 9 सितंबर (शनिवार) को दिल्ली गए थे। जहां रांची लौटने के क्रम में एयरपोर्ट पर उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिये दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराये जाने के दौरान हेमंत सोरेन भी शामिल थे। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिये अस्पताल में ही रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबियत अभी स्थिर है। वहीं हेमंत सोरने वापस रांची के लिए रवाना हो गए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- दी फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *