दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का देहांत बुधवार अहले सुबह दिल्ली में हो गया। अरुण कुमार सिन्हा मूलत: झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिले के रहने वाले थे। आपको बता दें कि वह हजारीबाग हिंदू हाई स्कूल पढ़ाई किए। उसके बाद कोलंबस कॉलेज से ग्रेजुएशन किए।

1987 में इनकी पहली पोस्टिंग सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस केरला में हुआ। 31 मार्च 2023 में ही वे रिटायर हो रहे थे, रिटायरमेंट से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया। विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के निदेशक अरुण सिन्हा को केंद्र द्वारा एक कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर एक वर्ष के लिए फिर से नियुक्त किया गया था । मिली जानकारी के अनुसार अरुण सिन्हा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । वंही बुधवार अहले सुबह उन्होंने दिल्ली के ही अस्पताल में अंतिम सांसे ली.

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *