यूपी के आजमगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन बच्चों की मां चौथे प्रेमी को छोड़कर अपने पांचवें प्रेमी के साथ फरार हो गई।  पति अपनी पत्नी को पोस्टर लेकर ढूंढने में लगा है। वह इंसाफ की गुहार लगा रहा है। अहरौला थाने का चक्कर काट रहा है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने पांचवे प्रेमी के साथ फरार है। पति ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी ने पहले तीन शादियां की थी। उसने अपने तीनों पतियों को छोड़ दिया। फिर चौथे को अपने प्रेम जाल में फंसाया और विंध्याचल मंदिर में शादी कर ली। इस पति से उसकी एक बेटी व दो जुड़वा बेटे हुए। बताया कि नौ साल साथ रहने के बाद फिर वह फिर दूसरे के साथ फरार हो गई है।

शौच का बहाना बनाकर निकली थी
पीड़ित पति का नाम अनिल राजभर है। पति अनिल ने बताया कि मेरी पत्नी रीना ने कई लोगों का घर बर्बाद कर दिया। अनिल ने बताया कि शादी के नौ साल बीत जाने के बाद पत्नी किसी से फोन पर रोजाना बातचीत करती थी। जब पत्नी से पूछा तो उसने सच्चाई बताने से इनकार कर दिया। तीन जुलाई 2023 की रात लगभग आठ बजे रीना किसी से फोन पर बातचीत करते हुए शौच के लिए बाहर गई। घंटों बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली तो चार जुलाई को अहरौला थाने में पत्नी के गुमशुदा होने की तहरीर दी। करीब एक महीना बीत जाने के बाद अभी तक अहरौला थाने की पुलिस को पत्नी के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाई है।

3 जुलाई को फरार हुई महिला 
अनिल चंडीगढ़ में काम करता था। वहां उसकी मुलाकात रीना नामक महिला से हुई । मुलाकात, धीरे-धीरे प्यार में बदला इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। रीना ने अनिल को बताया कि उसने अपने बाकि पतियों एक, दो, तीन साल में छोड़ दिया था। लेकिन मेरे साथ वह 9 साल रहे गई। लेकिन अब तीन बच्चे होने के बाद अब वह फिर फरार हो गई है। उसने थाने में बताया कि पत्नी किसी शख्स से फोन पर बात करती थी। एक दिन अनिल ने उससे इस बारे में पूछा भी तो वह गोल-गोल बातें करने लगी। तीन जुलाई की रात करीब आठ बजे वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी, मगर पुलिस भी पत्नी को खोज नहीं पाई है। अनिल ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी सारे दस्तावेज छोड़कर भागी है। ताकि वह एक नई पहचान बनाकर नये प्रेमी को अपने जाल में फंसा सके। हरौला थानाध्यक्ष सुनील दुबे ने बताया- महिला के फरार होने के मामले में थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसके प्रेमी व महिला के बारे में सुरागरशी की जा रही है। जल्द ही पता लगाया जाएगा। अनिल अब बच्चों के साथ जगह-जगह पोस्टर लेकर पत्नी को ढूंढ रहा है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

सार- फॉलोअप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *