रांची। सदर थाना क्षेत्र के (मेसरा ओ.पी.) में पुलिस को गुप्ता सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के चार पहिया वाहन में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार रखे हुए है तथा किसी बढ़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में नेवरी सिरत नगर रिंग रोड के पास योजना बना रहे है। इस आशय का सनहा दर्ज किया तथा वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के दिशा निर्देश में पुलिस अधीक्षक नगर राँची के निर्देशानुसार एक छापेमारी दल का गठन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के निर्देशानुसार सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उक्त टीम के साथ उक्त स्थल के लिये प्रस्थान किये जैसे नेवरी सिरत नगर रिंग रोड पहुंचे तो देखे कि एक सफेद रंग का चार पहिया वाहन जिसका रजि० नं०- जेएचOबीएच 7609 पर तीन व्यक्ति सवार हैं जिसमें पीछे सीट पर बैठा एक व्यक्ति पुलिस बल को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। अन्य दो व्यक्ति का विधिवत जमा तलाशी लेने पर आगे सीट पर बैठे व्यक्ति के कमर में छुपाकर रखा एक देशी लोडेड पिस्तौल पाया गया एवं दूसरे व्यक्ति के दाहिने पाकेट में छुपाकर रखा स्टील का धारधार चाकू पाया गया। उक्त दोनों व्यक्ति से उक्त पिस्तौल के कागजात की मांग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किये तथा कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिये तत्पश्चात दोनों व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम आफताब अंसारी, राम रतन मुण्डा उर्फ रतिया दोनों नेवरी थाना मेसरा ओ. पी. (सदर) जिला रांची बताया तत्पश्चात उक्त देशी पिस्तौल / गोली चाकू, मोबाईल एवं उक्त वाहन को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा पकड़ाये दोनों अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तारी किया गया।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नाम

श्माम किशोर महतो पु.नि. सह थाना प्रभारी सदर , पु. अ. नि. सुमित कुमार सिंह प्रभारी मेसरा ओ.पी, पु. अ. नि. रामेश्र बारी मेसरा ओ.पी., स. अ.नि. रंजीत कुमार सिंह मेसरा ओ.पी. 5. स. अ.नि. संजय कुमार सिंह मेसरा ओ. पी., थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *