रांची। बिते 30 मई 2023 को संतोष कुमार, पिता आनन्दी प्रसाद सिंह, शिवशक्ति नगर कोकर थाना सदर, जिला- रांची निवासी द्वारा सदर थाना में लिखित आवेदन दिया कि उसका एलपीटी छ चक्का ट्रक रजि०- जेएच O1 ईटी 4225 रांची चड्डा पेट्रोल पंप से दुमका जाने के दौरान ही चोरी हो गई है और चालक सुरज भी नहीं है। इसी आधार पर सदर थाना कांड संख्या- 269/23, – 30 मई 2023 धारा-406 / 379 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक , नगर रांची शुभांशु के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक सदर रांची प्रभात बरवार के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें सदर थाना प्रभारी श्याम महतो ने परंपरागत एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर टीम गठित कर बिहार राज्य के पटना से चोरी गयी एलपीटी छ चक्का ट्रक रजि०- जेएचO1ईटी 4225 को सही सलामत बरामद कर लिया है। साथ ही इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। जो सभी अपराधकर्मी इस कांड में अपनी- अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार किए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया:

थाना प्रभारी श्याम कुमार महतो ने बताया कि गाड़ी में खपड़ा लोड था और रांची से दुमका के लिए चालक सुरज लेकर रवाना हुआ था । इसी बीच की चोरी हो गई, पुलिस अपने स्तर से प्रयास किया और बिहार पहुंची । यह तो किस्मत अच्छी थी की गाड़ी गैराज में कटने से पहले पुलिस ने बरामद कर लिया। वरना कुछ देर और होती तो गाड़ी कट चुकी होती , पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस तरह के वाहन चोरियों में और कौन-कौन लोग संलिप्त हैं।

गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम पता :

सुरज कुमार , थाना टिल्हार, खुसरूपुर, जिला- पटना (चालक) बिहार, रहिरा कुमार, युद्धाचक थाना फतुहां, जिला- पटना, बिहार और मुकेश कुमार यादव, कुर्जी कोठीया, विकास नगर थाना- दिघा, जिला पटना बिहार को गिरफ्तार कर रांची ले आयी है।

बरामद समानों की विवरणी :-

  1. एलपीटी छ: चक्का ट्रक रजि जेएO1ईटी 4225 बरामद किया है।

छापामारी दल में शामिल
पुलिस पदाधिकारी / कर्मी :- पुनि श्याम किशोर महतो, थाना प्रभारी, सदर थाना, रांची।
पुअनि प्रकाश कुमार सिंह, रांची ।
आ0 / 623 संजय राम, पुलिस केन्द्र रांची। आ0/ 106 संजय उरांव, पुलिस केन्द्र रांची शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *