![झारखंड की विशेष पांच सदस्यीय टीम पहुंची ओडिशा के बालासोर मेडिकल कॉलेज झारखंड की विशेष पांच सदस्यीय टीम पहुंची ओडिशा के बालासोर मेडिकल कॉलेज](https://hs.sangraha.net/NBImages/3000/2023//06//04/tyuu_425.jpg)
रांची। ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण रेल हादसे में झारखंड के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन सभी का बालासोर में विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, लेकिन उचित इलाज और सहयोग के लिए झारखंड से डॉक्टरों और अधिकारियों की टीम बालासोर पहुंच गयी है। इस टीम में सदर अस्पताल रांची के सर्जन डॉ अजीत कुमार, रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा, श्रम सचिव राजेश शर्मा सहित दो लोग शामिल हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।