जिला स्कूल भवन 

इमारती पेड़ों को अवैध रूप से कटवाने की हुई थी एफआईआर

मेदिनीनगर। जिला मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित जिला स्कूल के वरीय शिक्षक रामदयाल कुशवाहा को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। शिक्षक कुशवाहा जिला स्कूल के सामने स्थित प्राचार्य आवास में रहते थे। उनके ऊपर आवास में लगे इमारती पेड़ो को अवैध रूप से कटवाने का आरोप था। इस संबंध में जिला स्कूल के प्राचार्य करुणा शंकर तिवारी ने शहर थाना में शिक्षक कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

प्राचार्य करुणा शंकर ने शिक्षक कुशवाहा पर आरोप लगाया था कि स्कूल का पेड़ बगैर किसी से अनुमति लिए अवैध रूप से कटवा कर उसका निजी उपयोग किया गया है। पुलिस की जांच में भी पेड़ काटने का मामला सही पाया गया।

शहर थाना इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि पांच माह पहले पेड़ काटने का केस दर्ज हुआ था। शिक्षक रामदयाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी था।

मालूम हो कि शिक्षक रामदयाल कुछ समय के लिए जिला स्कूल के प्रभारी प्राचार्य बनाए गए थे। फिर इन्हें हटाकर करुणा शंकर तिवारी को प्राचार्य बनाया गया। दोनों में ही कुछ समय तक प्राचार्य पद को लेकर तनातनी की स्थिति बनी हुई थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *