खुशी रथ का संदेश : तनाव से रहें दूर और जीवन जिएं भरपूर

रांची : लाइफ केयर हॉस्पिटल के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खुशी क्लास के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. रजनीश कुमार, रामजी प्रसाद, खुशी क्लास के संस्थापक मुकेश सिंह चौहान सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह रथ झारखंड के सभी जिलों में घूम-घूम कर खुशियों का संदेश देगा। इसके साथ ही गांव घर में खुशी क्लास का आयोजन होगा। इसके तहत तनाव, हाइपरटेंशन व आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने का प्रयास होगा। रथ रवानगी के पूर्व आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार सिंह ने की। धन्यवाद ज्ञापन विजय मेवाड़ के द्वारा किया गया। मोके पर वक्ताओं ने कहा कि ईश्वर का अनमोल उपहार हंसी – खुशी है । प्रकृति प्रदत्त इस अमूल्य जीवन में दिल खोलकर हंसने और खुश रहने से हर चेहरा को निखरता है, वहीं दूसरी ओर यह जीवन में उत्पन्न तनाव की अचूक दवा है। आज भौतिकवादी युग और भाग दौड़ की जिंदगी में तनाव मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हर इंसान भौतिक संपदा, सुख – समृद्धि के लिए अपनी क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग कर रहा है। मनुष्य की इच्छा के अनुसार आवश्यकता की पूर्ति न होने के कारण दिलोदिमाग़ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। फलस्वरूप मन मस्तिष्क, मांसपेशियों और त्वचा में दबाव पैदा करता है। इस प्रकार के अनावश्यक दबाव और तनाव से थकान व अवसाद का जन्म होता है,जो धीरे – धीरे जटिल बीमारियों का रूप धारण कर लेते हैं। समय की पुकार – ” तनाव से रहें दूर और जीवन जिएं भरपूर ” जैसे अवधारणा को साकार करने के लिए एक रचनात्मक गतिविधियों की आगाज खुशी क्लास और खुशी रथ मिशन को झारखंड में गति देने की योजना है। इस खुशी मिशन अभियान के निमित्त राज्य के कोने – कोने गाँव – शहर, स्कूल-कॉलेजों में आयोजित खुशी चौपाल के माध्यम से लोगों को तनाव से दूर कर सकते हैं। साथ ही एक हंसता – मुस्कराता खुशी जीवन जीने का संदेश दिया जाएगा।


”रिलीव टेंसन, सेलिब्रेट हैप्पीनेस” जैसे अवधारणा को सार्थक करना खुशी रथ का मुख्य प्रयोजन है। बढ़ती आत्महत्या की प्रवृति में एक प्रतिशत भी कमी ला पाएं तो यह अभियान सफल मानी जाएगी। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ रजनीश कुमार, रामजी प्रशाद, डॉ रजनीश बरियार, डॉ प्रियंका चंचल सहित बिरसा का गांडीव के संपादक अमरकांत, पत्रकार मनोज सिंह, राजकुमार राजू, सरोजकांत झा, उत्तम सिन्हा, राकेश सिंह, नीरज कुमार, संजय गुप्ता, बिनय सिंह, धनज्जय पुटुस, सरोज सिंह, नीरज सिन्हा, प्रशांत पांडे, गुडिया पांडे, विशाल दिनकर, संजय तिवारी, तनीषा सिंह, रूबी सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *