लोहरदगा । जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोका गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार डोका गांव स्थित अखड़ा के समीप दो महिलाएं घर के बाहर बैठकर आपस में बातचीत कर रही थीं।इसी दौरान एक बिना नंबर का ट्रैक्टर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए वहां पहुंचा और दोनों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया।हादसा इतना भयावह था कि 70 वर्षीय इतवरिया उरांव की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं 50 वर्षीय लछमी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में तोड़ार और अर्रु गांव के बीच उन्होंने भी दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच जुट गए हैं।इधर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आई है।चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।इस हृदयविदारक घटना से डोका गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है।ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *