मेदिनीनगर : विनीत तिवारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के घर पर शनिवार को पुलिस ने इश्तिहार चश्मा किया। इस दौरान मेदिनीनगर शहर व सदर थाने की पुलिस ढोल और नगाड़े के साथ प्रदीप तिवारी के घर पर पहुंची और इश्तिहार चिपकाया। पुलिस ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचारित किया कि विनीत तिवारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल मेदिनीनगर शहर थाना या माननीय न्यायालय में उपस्थित हों। बता दे की पिछले दिनों विनीत तिवारी की हत्या कर दी गई है।विनीत तिवारी का पहले अपहरण हुआ, उसके बाद हत्या की गई। पुलिस के अनुसार विनीत तिवारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी रेड़मा निवासी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल हैं। अभी तक प्रदीप तिवारी पुलिस गिरफ्तार से बाहर हैं। यही कारण है कि पुलिस ने उनके घर पर इश्तिहार चिपकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *