
पलामू । राहुल सिंह गैंग के चार सक्रिय अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि हैदरनगर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण करा रही एक निजी कंपनी के कैंप पर गोलीबारी करने और रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे. पुलिस को इसकी जानकारी मिली. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार सक्रिय अपराधियों गिरफ्तार किया गया. जो वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे. एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के शूटर डूअर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी के वर्कशॉप पर रात में फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी के लिए दबाव बनाने की योजना बना रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हैदरनगर पुलिस की एक विशेष टीम बनायी गयी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकाने की घेराबंदी की. पुलिस को देखकर अपराधियों ने भागने की कोशिश की, पकड़े गए अपराधियों में विक्रांत सिंह उर्फ सिकराम सिंह, संतोष राम, मधुकांत प्रजापति और बिक्रम राम शामिल हैं. ये सभी आरोपी लातेहार जिले के रहने वाले हैं और गिरोह के इशारे पर पलामू में बड़ी वारदात करने आए थे. इनमें से मुख्य आरोपी विक्रांत सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक काले रंग का बैग बरामद किया. इस बैग की तलाशी लेने पर दो 9 एमएम की पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, छह मिसफायर गोलियां और एक खाली मैगजीन मिली है. इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. जिससे ये अपने गैंग के सरगना से संपर्क में थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


