
नई दिल्ली । सुरक्षा, सुविधा और सरकारी खर्च में कटौती के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई मिसाल पेश की है. देशवासियों से अपील के बाद, अब पीएम मोदी ने अपने काफिले को महज 2 गाड़ियों तक सीमित कर दिया है. मिडिल ईस्ट तनाव की वजह से गहराए ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री ने ईंधन बचाने के लिए नेताओं से अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने की अपील की थी. प्रधानमंत्री ने खुद इस मामले में बड़ी पहल की है. बुधवार को सामने आए वीडियो में एक कार में प्रधानमंत्री सवार दिखे और दूसरी कार में एसपीजी कर्मी थे. इस दौरान एसपीजी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रधानमंत्री के सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. इससे पहले पीएम मोदी जब कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे थे, तब उनके काफिले में सिर्फ चार गड़ियां थी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में होती है. आमतौर पर उनके सुरक्षा काफिले में 12 से 15 गाड़ियां होती हैं. पीएम के काफिले को दिल्ली पुलिस का कार लीड करती है और रास्ता क्लियर करती हुई चलती है. एसपीजी की कार, एनएसजी कमांडोज की कार और अन्य सुरक्षा अधिकारी भी काफिले में चलते हैं. एसपीजी की पायलट कार खतरों की एडवांस उपकरणों के साथ स्कैनिंग करती है. उनके काफिले में जैमर कार, एंबुलेंस वगैरा भी होती हैं.।


