गढ़वा । खरौंदी थाना क्षेत्र में गिरफ्तार वारंटी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में चलती पुलिस वैन का स्टेयरिंग पकड़ लिया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और गड्ढे में पलट गई। हादसे में हवलदार, चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम मझिगवां पंचायत से वारंटी मनोज पासवान को गिरफ्तार कर थाना लौट रही थी। इसी दौरान अमरोरा मोड़ के पास पीछे बैठे आरोपी ने अचानक चालक के हाथ से स्टेयरिंग छीनकर गाड़ी मोड़ दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी दुर्घटना का फायदा उठाकर अंधेरे में फरार होना चाहता था। हादसे के बाद उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन घायल पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए उसे दोबारा पकड़ लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल हवलदार राम प्रसाद महतो और चालक रिंकू जोशी को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए श्री बंशीधर नगर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *