
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लेकर कई बड़े फैसले किए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा था कि सभी को मिलकर देश के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए. इसे ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ कहा गया है. दिल्ली सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है. दिल्ली सरकार ने सप्ताह में दो दिनों के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऐलान किया है. सरकारी गाड़ियों का कम इस्तेमाल होगा. अगले 6 महीने तक कोई नई गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी. आधी मीटिंगें ऑनलाइन होंगी. सरकारी मंत्री एक साल तक विदेश नहीं जाएंगे. ये सब कदम खर्च को कम करने और पर्यावरण को बचाने के लिए हैं. मेरा भारत मेरा योगदान’ ये प्रधानमंत्री का एक अभियान है. इसका मतलब है कि हर नागरिक अपने देश के लिए कुछ न कुछ करे. छोटे-छोटे कदम उठाए जिससे देश को फायदा हो. ये कोई बड़ा काम नहीं होना चाहिए बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजें जैसे पानी बचाना, बिजली बचाना, पर्यावरण को साफ रखना आदि. दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में ये अभियान शुरू करने का फैसला किया है. सरकार खुद से शुरू कर रही है. मतलब सरकारी कर्मचारी और सरकारी विभाग सब मिलकर इस अभियान में शामिल होंगे. आमतौर पर सरकारी कर्मचारी हफ्ते में पांच दिन ऑफिस जाते हैं. लेकिन अब हर हफ्ते 2 दिन वो घर से काम कर सकते हैं. यानि हफ्ते में दो दिनों के लिए वर्क फ्रॉम होम होगा. पहला, कर्मचारियों को गाड़ियों में बैठकर ऑफिस जाना नहीं पड़ेगा. इससे ईंधन बचेगा. दूसरा, ट्रैफिक कम होगी क्योंकि कम लोग गाड़ियों में निकलेंगे. तीसरा, वायु प्रदूषण कम होगा. चौथा, गाड़ियों से निकलने वाली जहरीली गैसें कम होंगी. दिल्ली सरकार कहती है कि अब सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल कम किया जाएगा. जब तक जरूरी न हो तब तक गाड़ी नहीं चलाई जाएगी. इससे भी ईंधन बचेगा और प्रदूषण कम होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काफिले में भी कटौती हुई है. दिल्ली सरकार ने कहा है कि अगले 6 महीने तक वो कोई नई सरकारी गाड़ी नहीं खरीदेंगे. इससे सरकार का पैसा बचेगा. ये बचा हुआ पैसा कल्याणकारी कामों में लगाया जा सकता है।


