रांची।‌ झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू होगी। चुनाव आयोग ने BLO सत्यापन, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट और अंतिम सूची जारी करने का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इस चरण के तहत Jharkhand समेत 16 राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष सत्यापन कराया जाएगा। झारखंड में यह प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान मतदाताओं की जानकारी की जांच कर आवश्यक सुधार भी दर्ज किए जाएंगे। झारखंड में 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा दावे और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी। सभी दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया से चुनाव प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाएगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक SIR फेज-III के दौरान देशभर में करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *