

पलामू । जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा में तेज आंधी में विशाल पेड़ गिरने से सुनील राम के बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया. इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ अचानक गिर गया. सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. दूसरी घटना हैदरनगर में बुधवार की शाम सात बजे तेज रफ्तार से चली आंधी चलने से पेड़ गिरने से पेड़ से दबकर 50 वर्षीय कामदेव की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, मृतक बिहार के औरंगाबाद जिला के बड़ेम थाना क्षेत्र के तिवारी डीह गांव के था, जबकि दूसरा बाइक सवार हैदरनगर थाना क्षेत्र के रामबांध गांव के अनिल चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने कामदेव चंद्रवंशी को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही बसपा के वरिष्ठ नेता शेर अली, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती ने हॉस्पिटल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. हैदरनगर पुलिस हॉस्पिटल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

