
3 करोड़ की लागत से 3.70 किमी सड़क का होगा निर्माण
पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। हाईकेगोड़ा चौक से धोवाडूंगरी होते हुए चांगीरा तक बनने वाली 3.70 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली इस सड़क पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सड़क बनने से गांवों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में इस मार्ग पर आवागमन काफी कठिन हो जाता था। सड़क बनने से हाईकेगोड़ा, धोवाडूंगरी और चांगीरा समेत आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
गांव-गांव तक विकास पहुंचा रही हेमंत सरकार : संजीव सरदार
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण से लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल रही है और शहर-गांव की दूरी कम हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही पोटका क्षेत्र को रिंग रोड की सौगात मिलेगी।
गुणवत्ता से समझौता नहीं, ग्रामीण भी रखें नजर
विधायक ने संबंधित विभाग और संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य की निगरानी करने और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत देने की अपील की।
शिलान्यास कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
मौके पर मुखिया कान्हू मुर्मू, रामप्रधान बीरसिंह बास्के, कीस्टो भूमिज, वार्ड सदस्य चंपा हेम्ब्रम, बिनोद महतो, भोला बोदरा, जगत मार्डी, भागवत मार्डी, माया हेम्ब्रम, सिदु हेम्ब्रम, जनता सरदार, मानू भूमिज और गंगारानी बोदरा समेत कई ग्रामीण मौजूद


