
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जैक बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। विद्यार्थी रोल नंबर और रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 478 अंक के साथ छोटी कुमारी ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 474 अंक के साथ अंकित कुमार और तीसरे पर 473 अंक के साथ अंशु कुमारी रही हैं। झारखंड जैक बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 478 अंक के साथ स्वेता प्रसाद ने टॉप किया है। 472 अंक के साथ कृष कुमार बर्नवाल दूसरे और 471 अंक के साथ प्रियंशी खत्री तीसरे स्थान पर रहे।
इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा 03 फरवरी से लेकर 23 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। जैक 10वीं से पहले 8वीं 9वीं और 11वीं का रिजल्ट भी जारी कर चुका है।
झारखंड जैक बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स 1 स्वेता प्रसाद 478, 2 कृष कुमार बर्नवाल 472, 3 प्रियंशी खत्री 471

झारखंड जैक बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स 1 राशिदा नाज 489, 2 एमडी फैजान आलम 483, 3 आकांक्षा कुमारी 481, 3 सना आफरीन 481 है।

