
रांची। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि टाटीसिल्वे थानार्न्तगत कमलेश कुमार की गई हत्या कांड का उद्भेदन कर अपराधियों को किया गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में दि०-03.05.26 को मानकी डीपा रिंग रोड़ के किनारे में घटित कमलेश कुमार की हत्या से संबंधित अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कांड के उद्भेदन एवं अपराधी की गिरफ्तारी के निर्देशन व वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, राँची अमर पांडेय के नेतृत्व में पु०नि० सह थाना टाटीसिल्वे, राँची, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, नामकुम एवं टाटीसिल्वे थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया।अनुसंधान के क्रम में गठित छापामारी दल के द्वारा तकनीकी आसूचना के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किये जाने के फलस्वरूप तीन अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त शिवनाथ कुमार सिंह , अंगिता देवी , साहिल राजा के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी एवं एक हाईवा ट्रक को बरामद कर जप्त किया गया है। कांड में जप्त हाईवा वाहन का चालक शिवनाथ कुमार सिंह है तथा साहिल राजा वाहन का खलासी है। पकड़ाये गये अप्प्राथमिकी अभियुक्तों का अपराध स्वीकारोक्ति बयान अंकित किया गया है, जिसमें शिवनाथ कुमार सिंह एवं अंगिता देवी द्वारा बताया गया कि मृतक कमलेश कुमार की हत्या जानुम हाहे स्थिति अपने घर पर करने के पश्चात शव को टाटीसिलवे थानाक्षेत्र के रिंग रोड मानकीढीपा के पास हाईवा वाहन पर परिवहन कर ले जाया गया तथा हत्या की घटना का साक्ष्य छिपाने की नियत से सड़क दुर्घटना का रूप दिये जाने के अपराधिक उद्देश्य से शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया तथा शव पर हाईवा वाहन का अगला पहिया चढ़ा दिया गया। अनुसंधान के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक का गिरफ्तार अभियुक्त की पत्नी से अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी होने पर कमलेश कुमार के हत्या की अपराधिक साजिश रची गई। पुलिस ने एक हाईवा ट्रक -JH02BX-9396, एक स्कूटी नं0-JH0IDT-7599, तीन मोबाईल फोन छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम अमर कुमार पाण्डेय, वरीय पुलित्त उपाधीक्षक (मु०) प्रथम राँची, पुनि हंसे उराँव – पुनि सह-थाना प्रभारी, टाटीसिलवे,पुनि राम नारायण पुनि सह-थाना प्रभारी, नामकुम, पुअनि चुडामणी टूडू, टाटीसिलवे थाना,पुअनि अनिमानंद रोशन टोप्पो, टाटीसिलवे थाना, पुअनि श्वेता कुमारी, टाटीसिलवे थाना शामिल थे।


