हैदराबाद : हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक फट गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। फ्लाइट नंबर 6E108 बताया जा रहा है। हालांकि घायलों की संख्या अभी बढ़ने की संभावना है। यह हादसा मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। जानकारी के मुताबकि फ्लाइट में 39-एफ सीट पर बैठे देवांश नाम के शख्स के पावर बैंक में लैंडिंग के दौरान अचानक आग लग गई। उसने इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी। इतनी देर में पावर बैंक फट गया। विमान दोपहर में 3 बजकर 32 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था और करीब 3 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक फट गया जिससे फ्लाइट के अंदर धुंआ फैल गया।मोबाइल पावर बैंक के फटने से फ्लाइट के अंदर भगदड़ मच गई। इस दौरान इमरजेंसी गेट खुला और वहां से कुछ यात्री नीचे उतरने लगे। इस दौरान मची भगदड़ के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के पांव में चोट आई है जिसे इलाज के जीरकपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का इमरजेंसी में ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित निकाल लिया गया है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *