
पुलिस के आचरण में सुधार लाने के लिए झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन ने उठाई थी आवाज
रांची। झारखण्ड राज्य अंतर्गत सभी जिलों के पुलिस थाना/ओपी प्रभारियों को उनकी कार्यकुशलता, जनता के बीच कुशल व्यवहार, पारदर्शिता के साथ कार्य करना, त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई, जनसंपर्क व्यवहार एवं नवीन विधिक प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु अनुसंधान प्रशिक्षण विधालय, झारखण्ड, राँची में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।राज्य अंतर्गत विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों के पुलिस थाना/ओपी प्रभारियों को प्रस्तावित एक दिवसीय प्रशिक्षण-05/07/11/14/18/21/25/28/29.05.2026 को 09 विभिन्न सत्रों में निर्धारित किया गया है।उक्त प्रस्तावित प्रत्येक सत्र के प्रशिक्षण में शामिल होने वाले पुलिस थाना/ओ०पी० प्रभारियों को पुलिस आचरण,मीडिया ब्रीफिंग, महिला, बच्चों , एसटी एससी , जीरो एफआईआर , डायरी सभी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है। इस अवसर पर उद्घाटन सत्र -05.05.2026 को प्रशिक्षण संस्थान अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, झारखण्ड, राँची में मुख्य अतिथि के रूप में तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ए० विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, अनूप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, एस०टी०एफ०, इन्द्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एसटीएफ, संजीव कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस०आई०बी०, कार्तिक एस०, पुलिस उप- महानिरीक्षक, झा०स०पु०, सुरेन्द्र झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, चौथे मनोज रतन, पुलिस उप- महानिरीक्षक, विशा, संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, नौशाद आलम, पुलिस उप- महानिरीक्षक, विशा, चन्दन कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, प्रियदर्शी आलोक, पुलिस उप- महानिरीक्षक, रेल, अजय कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, आई०टी०एस०, झारखण्ड सहित कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने अनुभव से थाना प्रभारियों को व्यावहारिक सुझाव दिया। जानकारी हो कि बीते 23 अप्रैल को झारखंड पुलिस एसोसिएशन प्रदेश संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय ने थाना प्रभारियों के लिए आचरण एवं व्यवहार से संबंधी अपील किये थे। लेकिन पुलिस मुख्यालय द्वारा
पुलिस थाना/ओपी प्रभारियों को उनकी कार्यकुशलता पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था जिसमें आवाज उठाने वाले झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन को इस आयोजन से किनारे रखा गया है।



