रांची: बुधवार की सुबह कांके थाना क्षेत्र के कांके डैम कज पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सत्यम पाठक के दोनों पैरों पे गोली मारी गई है। अस्पताल में भर्ती है। सत्यम पाठक धुर्वा क्षेत्र के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश की हत्या का आरोप था। इसके अलावा पंडरा ओपी में मंगलवार को भार्गव सिंह को गोली मारकर हत्या करने में भी नाम आया था। बताया गया कि पंडरा में भार्गव सिंह की गोली मारकर सत्यम पाठक ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि कांके डैम के पास उसने दो हथियार को छुपा कर रखा है। इसके बाद पुलिस की टीम बुधवार की सुबह उसे अपने साथ लेकर कांके डैम पहुंची थी इसी दौरान पुलिस वाले का हथियार छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, इसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें सत्यम पाठक के दोनों पैर में गोली लगी है।

धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश को 7 जुलाई 2024 को धुर्वा बस स्टैंड के समीप एक दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद व भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान एम्स दिल्ली में तीन अगस्त 2024 को उनकी मौत हो गई थी। तब से सत्यम पाठक फरार बताया जा रहा था।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *