
पटना । बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार ने लोक भवन (राजभवन) जाकर अपना इस्तीफा सौंपा अब लगभग दो दशक के बाद बिहार में बड़ा सियासी परिवर्तन होने जा रहा है, जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे. अब बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा. वहीं इससे पहले नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से एक ही गाड़ी में सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ बैठकर निकले. इस गाड़ी की अगली सीट पर विजय चौधरी और पिछली सीट नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक साथ बैठे दिखे. इन दोनों की तस्वीर को देखकर बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी बड़ा संकेत मिलता दिख रहा है.


