
मुंबई । मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल की रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें हार्ट अटैक की खबरें आई थीं,पर पोती जनाई भोसले ने इसका खंडन किया था। जनाई ने कहा था कि उनकी छाती में इंफेक्शन हुआ था और भारी थकान थी, जिसका इलाज चल रहा है। साथ ही कहा था कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी, पर अब आशा भोसले नहीं रहीं।


