रांची। तमाड़ थाना श्रेत्र के रांगामाटी में चल रहे उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अपडेट रह आ रही है कि परीक्षा से पहले कुछ गड़बड़ी की तैयारी चल रही थी, इसकी सूचना पर पुलिस टीम पहुंची, तो भगदड़ मच गई। इस दौरान दो परीक्षार्थी भागने में सफल रहे, जबकि कई युवाओं को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। रांगामाटी मेन रोड से अंदर एक स्कूल में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के जमा होने की सूचना थी। पुलिस ने छापेमारी कर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम से कम चार लोगों को पुलिस ने पकड़कर गहन पूछताछ शुरू की है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए हैं। आशंका है कि इन डिवाइस के जरिए परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने की कोशिश हो रही थी। पुलिस अब इन उपकरणों की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस ने कहा कि संदिग्ध सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *