
साहिबगंज । दुमका प्रक्षेत्र की एसबी की टीम ने साहिबगंज जिला के बरहड़वा प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की. एसीबी की टीम ने दफ्तर से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को गिरफ्तार कर दुमका लेकर चली गई. एसीबी की ओर से बताया गया है कि उसने आलमगीर आलम नाम के डीलर से रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. इस को लेकर पीड़ित द्वारा शिकायत की गयी थी. जिसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत एसीबी की टीम बरहड़वा पहुंची और पीड़ित के द्वारा 40 हजार रुपया लेते हुए रंगेहाथों प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पकड़ लिया. प्रखंड के एमओ की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया. एसबी की टीम ने संबंधित थाना का सूचित कर पूरे मामला को बताया और आरोपी को अपने साथ दुमका लेकर रवाना हो गई. इससे पहले गुरुवार को एसबी की टीम चार से पांच की संख्या में बरहड़वा प्रखंड पहुंची थी. सभी लोग सादे लिबास में थे, इसलिए किसी को भनक तक नहीं लगी. इसके पूर्व भी बरहेट प्रखंड के मुखिया को एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए पकड़ा था और जेल में भेज दिया था. जिला में तीन साल पहले जिला मत्सय विभाग में एक कर्मी को घूस लेते पकड़ा था. बता दें कि हाल में झारखंड सरकार ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बहाली कर नियुक्ति पत्र देकर जिला में पोस्टिंग हुई थी. नंदन कुमार की बरहड़वा प्रखंड में पहली पोस्टिंग थी. जिला को करीब नौ प्रखंड में सात प्रखंड में एमओ मिल गया था।


