इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक मकान में आग लगने से अब मरने वालों की संख्या 8 हो गई है. ब्रिजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी (Brijeshwari Annexe) में स्थित घर में मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य और रिश्तेदार हैं. पुलिस और दमकल (Fire Brigade) आग पर काबू पा लिया है. रेस्क्यू अभियान के दौरान तीन लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करया था, जहां एक की और मौत हो गई थी. अब दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब घर में आग लगी तो उस समय परिवार के कुछ रिश्तेदार भी घर आए हुए थे, क्योंकि घर में 16 फरवरी को ही शादी थी. अभी तक की जांच में पता चला है कि मकान के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार (EV) चार्ज हो रही थी, उसी दौरान शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई.  आग के दौरान चार गैस सिलेंडरों में भी विस्फोट हो गया था, जिससे आग तेजी से फैल गई. बता दें कि घर में उस दौरान गैस के करीब 15 गैस सिलेंडर और भी रखे हुए थे. अगर इनमें ब्लास्ट हो जाता तो हालात और ज्यादा बिगड़ सकते थे. आग कितनी भीषण थी कि इसका अंदाजा मकान को देखकर लगाया जा सकता है. आग से पूरा घर ही खाक हो गया है. घर में रखा सामान जलकर राख हो गया है. जब आग लगी थी तबी पड़ोसियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था और पुलिस के साथ दमकल को सूचना दी. पड़ोसी ने बताया कि पुलिस और दमकल टीमों के पहुंचने से पहले ही हमने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया था. मृतकों में मनोज पुगलिया की बहू सिमरन पत्नी सौरभ पुगलिया भी शामिल हैं, जबकि सौरभ को रेस्क्यू किया गया. इसके अलावा विजय सेठिया (65) उनकी पत्नी सुमन सेठिया (60) और बेटा छोटू सेठिया (22) की भी मौत हुई है. वहीं, मनोज (65), राशि सेठिया (12) और टीनू (35) की भी जान गई है. वहीं, तीन को झुलसने की अवस्था में रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया था. इनमें 6 साल के बच्चे तन्मय की मौत हो गई. झुलसने वालों में मनोज पुगलिया के दो बेटे सौरभ और हर्षित के साथ हर्षित शामिल हैं. अब आग से मरने वालों की संख्या 8 हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *