रांची : धनबाद में सुबह सुबह गोलियों की तड़तड़ाहत से गुंज उठा और सनसनी फैल गई। जब रांची के एसएसपी राकेश रंजन और धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त अभियान के तहत कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों को मुठभेड़ में गोली मारकर लंगड़ा कर दिया, घटना पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी इलाके की बताई जा रही है। इस संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने प्रिंस गिरोह के तीन अपराधियों को धर दबोचा और दो अपराधियों को गोली लगी है, जबकि एक अपराधी भागने के दौरान पैर टूट गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि प्रिंस गिरोह के सक्रिय सदस्य छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर घेर बंदी कर दी। पुलिस पर गोली चलाई गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें दो अपराधी घायल हुआ ।
पुलिस ने मौके से कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि
व्यपारियों को प्रिंस खान के नाम पर मेल के जरिये रंगदारी मांगने का काम कुबेर कर रहा था। इसके बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन को धनबाद में अपराधी के छिपे होने की सूचना मिली। संयुक्त ऑपरेशन टीम का गठन किया। इस टीम के द्वारा प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान प्रिंस खान गिरोह के कुबेर समेत दो अपराधियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस घटना में कुबेर और विक्की डोम को पैर में गोली लगी है और अमन अफज़ल का भागने के वक्त पैर टूट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *