पलामू। झारखंड के पलामू प्रमंडल के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के बैरिया चौक स्थित इंडियन गैस एजेंसी के कार्यालय में अचानक गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई. इस विस्फोट में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के समय कार्यालय में मौजूद लोग दहशत में आ गए और आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े. सूचना मिलने के बाद तुरंत मेदिनीनगर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का कार्य शुरू किया. सिलेंडर के ब्लास्ट के कारण आग कार्यालय में फैल गई थी, लेकिन दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. विस्फोट से कार्यालय का कुछ हिस्सा और आसपास का मार्ग प्रभावित हुआ, जिसे सुरक्षात्मक कारणों से बंद कर दिया गया. घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया गया. हादसे में धर्मेंद्र कुमार सिंह, लातेहार के विक्रम कुमार सिंह, कुटमू के आलोक कुमार और सूदना के मुकेश कुमार झुलसे हैं. डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है, लेकिन जानलेवा खतरे से बाहर बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद मेदिनीनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच में जुट गई. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग और विस्फोट किस कारण से हुआ. साथ ही अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आसपास के क्षेत्र में किसी तरह का खतरा न रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *