रांची। घने कोहरे के कारण झारखंड की राजधानी रांची आने वाला विमान मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गया. मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रांची आने वाला विमान सुबह करीब 10:00 बजे रांची पहुंचने वाला था. लेकिन एयरपोर्ट के आसपास घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई. इसके चलते विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की ओर डायवर्ट कर दिया. सूत्रों के अनुसार, मौसम में सुधार होने के बाद विमान के दोपहर करीब 1:00 बजे तक रांची पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. यात्रियों को विमान के डायवर्ट होने की जानकारी एयरलाइन की ओर से दी गई. घने कोहरे का असर सिर्फ एक फ्लाइट पर ही नहीं पड़ा, बल्कि रांची आने वाली अन्य कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण कई विमानों की लैंडिंग निर्धारित समय से आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक देर से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *