पटना। जदयू में शामिल होने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को खूब बधाइयां मिल रही हैं। निशांत ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद यह संकल्प लिया है कि उनके पिता ने जो 20 वर्षों में बिहार की जनता की जो सेवा की है, उससे प्रेरणा लेकर वे जनसेवा से जुड़े हैं। वे अपने पिता के किए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जदयू के नेताओं द्वारा निशांत कुमार को खूब बधाईयां मिल रही हैं। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि निशांत कुमार जनता की सेवा के लिए आए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने निशांत कुमार को बधाई देते हुए कहा कि जदयू के लिए ऐतिहासिक दिन है। निशांत कुमार का पार्टी सदस्य बनना नया सूर्योदय जैसा है। बिहार नागरिक परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं जदयू के सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद कहा कि आने वाले समय में निशांत कुमार बिहारवासियों की आकांक्षा के ध्वजवाहक बनेंगे और उनके निर्देशन में पार्टी नई ऊंचाई मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *