
गिद्धौर । थाना के अंतर्गत गांगपुर चौक से आगे यादव होटल के आसपास दो मोटरसाइकिल को हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार लोग गिर गए। जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक महिला व एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है।ग्रामीणों की मदद से घायल महिला एवं युवक को बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।जहां स्थिति गंभीर बताई जा रही है।वही एक युवक जिसकी मौके पर मौत हो गई।उसको गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव के पहल से 108 एंबुलेंस के माध्यम से गिद्धौर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।जबकि पोस्टमार्टम के लिए मृतक युवक को चतरा सदर अस्पताल कागजात परिक्रिया पूर्ण कर भेजा जाएगा। बताते चले कि युवक की पहचान चतरा सदर थाना के जांगी गांव निवासी सच्चिदानंद पांडेय का छोटा पुत्र सौरभ कुमार पांडेय बताया जा रहा है।


