पलामू । तुम्बागाड़ा के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए क्रेटा कार से जा रहे थे, तभी रास्ते में एक बड़ी गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, आलोक वर्मा (भोलू) और शुभम गुप्ता सहित वाहन चला रहा चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नवजीवन अस्पताल, तुम्बागाड़ा में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार चालक को मामूली चोट आई है, जबकि शुभम गुप्ता के सिर में चोट लगी है। अन्य सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *