प्रतापपुर । थाना क्षेंत्र के ननई खुर्द में एक ईट लदा ट्रेक्टर पलट गई ,जिसके कारण ट्रेक्टर पर सवार मजदूर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई ।मजदूर की पहचान 28 वर्षीय शिव कुमार भुईया पिता रंजीत भुईया जो बिहार जिला गया के डुमरिया थाना अंतर्गत रामपुर गांव के निवासी था।ट्रेक्टर पर बघौता हेना ईट लादकर ननई खुर्द में फकीरा पासवान के यहां गिराने आ रहा था।ट्रेक्टर पर ड्राईवर सहित कुल पांच लोग सवार थे ।घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के बघौता स्थित हेना ईट लादकर गजवा – पांति होते नऩई खुर्द आ रहा था ।ट्रेक्टर एक संकीर्ण मोड़ काट रहा था इसी में ट्रेक्टर का बाईलेन्स बिगड़ गया और ट्रेक्टर एक खेत के क्यारी लगभग तीन- चार फिट गड्ढे में जा गिरी।पलटने के पूर्व चार मजदूर ट्रेक्टर से कूदकर जान बचाने में सफल रहे।बताया जाता है कि ट्रेक्टर बघौता के हेना ईट भठ्ठा के मालिक का है।पुलिस सूचना पाकर तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर मजदूर का शव कब्जे में कर पोस्टमार्म के लिए चतरा भेज दिया वही क्षतिग्रस्ट ट्रेक्टर के ईंजन व ट्रेक्टर के डाला को गजवा पुलिस पिकेट में लाया गया।जानकारी के अनुसार मृतक शिव कुमार भारती शादी शूदा व कई बच्चो के पिता था।मौत से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है वही गांव में मातम पसर गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *