
रांची। नगर निकाय चुनाव के मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कह रहे थे, कि भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ कज बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका, कोरिया और जापान में आज भी बैलेट से ही चुनाव होता है। यूरोप का भी इलेक्शन बैलेट से होता है, चुंकि भाजपा का टोना टोटका, जादू मंतर ईवीएम में होता था वह रूक गया, इसलिए मंत्री के पेट में थोडा दर्द होने लगा है। उन्होंने कांग्रेस और राजद को आईना दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद ने भी स्वतंत्र रूप से चुनाव लडा है। उन्हें भी कई जगहों पर फायदा मिलता हुआ दिख रहा है।

