निष्पक्ष चुनाव कराना अब आपकी जिम्मेवारी,ऑल द बेस्ट: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

मेदिनीनगर : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पलामू के सभी पांच नगर निकाय में सोमवार को मतदान होना है। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।रविवार को जिले के 246 बूथों के लिये पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया।गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में बनाये गये डिस्पैच सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था की गयी थी।सुबह से ही शुरू हुए डिस्पैच कार्यों का स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा था,वहीं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की नज़र थी।डिस्पैच के पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टी को ब्रीफ किया।उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर किसी के भी मोबाइल ले जाने पर पूर्ण रूप से रोक है यह आप सभी सुनिश्चित करें।मतदान प्रारंभ करने के संबंध में जारी राज्य निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का पालन करें।सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पोलिंग पार्टी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित रखें ताकि आपस में कम्युनिकेश करने में सहूलियत हो।उन्होंने सभी से कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना अब आपकी जिम्मेवारी,ऑल द बेस्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *