
रांची। डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि खेलगाँव थाना क्षेत्र अन्तर्गत आनंद विहार केपी स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव मिला था , जिसके सर पर गंभीर चोट था। शव का पहचान कांटाटोली रजा कॉलोनी निवासी आशिफ अंसारी पिता मो० इरफ़ान अली के रूप में की गयी थी। इस सन्दर्भ में खेलगाँव थाना कांड संख्या -09/26, 19.02.26, सुसंगत धारा के तहत दर्ज किया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर राँची के नेतृत्व में कांड का उद्भेदन किया गया तो ज्ञात हुआ कि मृतक का आनंद विहार निवासी बिउला टोप्पो के साथ विगत 15-16 वर्षों से प्रेम प्रसंग था जिसको लेकर बिउला टोप्पो के पति जोन्सन मिंज काफी परेसान रहते थे। इसी वजह से जोन्सन मिंज ने दो अलग अलग लोग प्रिंस कुमार को 1.60 लाख और प्रेम लकड़ा को 2.40 लाख रुपया अपने मित्र दीपक अग्रवाल के साथ मिल कर आसिफ अंसारी को मारने के लिए सुपारी दिया था। इसमें दीपक अग्रवाल को भी जोन्सन मिंज ने करीब 4 लाख रुपया दिया था। इस कांड में कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
बरामद / जप्त सामानों का विवरण:-
. देशी कट्टा-एक (01). घटना में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर मोटरसाईकिल नं0 – JH03M7698,. घटना में प्रयुक्त स्कूटी JH01EZ7517,. खून लगा हुआ जैकेट, 5. खून लगा हुआ मिट्टी, 6. मोबाइल फ़ोन
गिरफ्तार अभियुक्त :
जोन्सन मिंज उम्र करीब 35 वर्ष, बिउला टोप्पो, उम्र करीब. 32 वर्ष, पति जोनसन मिंज, दोनों ग्राम इटकी रानी खटंगा, थाना – इटकी, जिला – राँची की निवासी, दोनों वर्तमान पता- आनन्द विहार कॉलोनी गाड़ीगाँव, रोड नं0-06, थाना-खेलगांव, जिला- राँची स्थित सुरेन्द्र महतो के मकान में किरायेदार, दीपक अग्रवाल, उम्र करीब 36 वर्ष, , ग्राम- छेड़, पोस्ट-राउलकेला, थाना- खड़िया बहार, जिला- सुन्दरगढ़, उड़ीसा वर्तमान पता- सतीश कुमार सिंह के मकान में किरायेदार ग्राम बसारगढ़ थाना तुपुदाना ओपो जिला राँची, प्रिंस कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता संजय प्रसाद पता ग्राम गेदुराही थाना जपला जिला पलामू वर्तमान पता – सतीश कुमार सिंह के मकान में किरायेदार ग्राम बसारगढ़ थाना तुपुदाना ओपी जिला राँची, प्रेम लकड़ा, उम्र करीब 44 वर्ष, पता- कड़करी, थाना-सिसई, जिला- गुमला वर्तमान पता- कोनार टोली रोड, पुंदाग, विश्वनाथ साहु का किरायेदार, थाना- पुदांग, जिला- राँची छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी :-पुलिस उपाधीक्षक सदर, संजीव बेसरा,पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी खेलगाँव, अभिषेक राय, पु०अ०नि० कुमार शिवम्, पु०अ०नि० नविता कुमारी महतो, पु०अ०नि० गजेश कुमार आ02800 विकास कुमार, आ0 186 नीलकंठ कुमार ओहदार, आ03227 प्रदीप कुमार महतो शामिल थे।


