
खूंटी । जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में दो पादरियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर उस वक्त हुआ, जब दोनों पादरी पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार बताई जा रही है। मृतकों में छत्तीसगढ़ निवासी 65 वर्षीय स्टेनिस लास कुजूर और ओडिशा निवासी 56 वर्षीय ग्रेगोरी बिलुंग हैं। दोनों मिशनरी धर्म समाज से जुड़े पादरी थे। ग्रेगोरी बिलुंग ‘आपूचिन सोसाइटी’ के चेयरमैन थे। जबकि, स्टेनिस लास कुजूर सामलोंग स्थित रांची विद्या सदन से जुड़े थे। बताते हैं कि अनगड़ा, गेतलसूद और सामलोंग से लगभग 60 लोगों का एक दल तोरपा स्थित चंचला घाघ पिकनिक मनाने गया था। लौटते समय दोनों पादरी एक स्कॉर्पियो वाहन में थे। जबकि, बच्चे और अन्य सदस्य बस से सफर कर रहे थे।चकला मोड़ के पास हुआ हादसाशाम करीब चार बजे चकला मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पादरियों की मौके पर ही मौत हो गई।


