हजारीबाग । जिले के केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव में सोमवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की गाड़ी अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय उसके दो टायर फट गए। टायर फटते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। गाड़ी पलटते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी में सवार पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में सभी को हल्की-फुल्की चोटें आईं, लेकिन किसी की स्थिति गंभीर नहीं थी। घायल सभी लोगों को पास के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है और सभी खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *