
गुस्साए भीड़ ने मुख्य सड़क को किया जाम।
मौके पर पहुंची चार थाने की पुलिस।
तीनपहाड़। राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक में सोमवार को दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया और चाकू बाजी में एक कि मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार सुबह कल्यानचक दुर्गा मंदिर प्रांगण में यात्री को टोटो में चढ़ाने को लेकर दो टोटो चालक दलाही निवासी मंतोष कुमार और काला बहियार निवासी जमशेद अंसारी के पुत्र में आपसी विवाद हो गया इसके बाद दोनों में कहा सुनी के बाद जमशेद का बेटा घर चला गया और कुछ देर बाद अपने भाइयों के साथ वापस फिर दूर्गा मंदिर प्रांगण पहुँच गया और मंतोष से झगड़ा करने लगा इसी दौरान जमशेद के पुत्र के साथ आये दूसरे ने मंतोष पर रॉड और चाकू से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इसी दौरान मंतोष के दूसरा भाई आ गया जिसे भी रॉड से वॉर कर दिया गया और घटना को अंजाम देकर सभी भाग गया वही घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग जमा हो गए आनन फानन में दोनों घायलो को इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में मंतोष मंडल की मौत हो गयी।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।
इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने तालझारी तीनपहाड़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया इसकी सूचना पर राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस को देख लोग और उग्र हो गए और पुलिस को घेर लिया और मांग करने लगे कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होगा जाम नही हटेगा वही थाना प्रभारी द्वारा इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दिया गया सूचना पर बरहरवा अनुमंडल पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल,राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे राधा नगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज बल के साथ पहुँच कर मामले को शांत करना चाहा लेकिन कोई मानने को तैयार नही हुए सभी का एक ही कहना था कि आरोपी पर करवाई हो,वही बिगड़ते माहौल को देखते हुए कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटाने में जुटी हुई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT



