
फरीदाबाद । फरीदाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की जेल में बंद 20 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान की जेल के अंदर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार हमलावर कोई और नहीं, बल्कि जेल में ही बंद एक अन्य कैदी बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान अरुण चौधरी, एक कश्मीरी युवक के रूप में हुई है। रविवार रात अरुण चौधरी ने नुकीली चीज से अब्दुल रहमान के सिर पर हमला किया। गंभीर चोटों के चलते अब्दुल रहमान की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे, दोनों हैंड ग्रेनेड को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया था। वह अयोध्या में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। गिरफ्तारी गुजरात STF और हरियाणा STF की संयुक्त कार्रवाई में हुई थी। बता दें, अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसके पास से राम मंदिर से जुड़े संवेदनशील वीडियो और जानकारियां भी मिली थीं।


