नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के लिए रवाना हुए। यह यात्रा मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी इस दौरे पर गए हैं।

यात्रा का कार्यक्रम

7 फरवरी: पीएम मोदी कुआलालंपुर पहुंचेंगे और भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं।

8 फरवरी: पुत्राजया में आधिकारिक स्वागत समारोह होगा, जिसके बाद दोनों देशों के बीच औपचारिक द्विपक्षीय बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *