
भागते हुए अपराधियों ने चलाई गोली, एक व्यक्ति घायल
प्रभात मंत्र संवाददाता
बड़कागांव: बड़कागांव दैनिक बाजार के समीप शनिवार लगभग 11 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शोरूम में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार प्रभु सोनी से लगभग 20 से 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लूट लिए। लूट के बाद बेखौफ अपराधी गोली चलाते फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपाची मोटरसाइकिल में सवार तीन की संख्या में अपराधी ज्वेलरी दुकान पहुंचे थे। लूटपाट के दौरान जब लोगों ने विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से 4 से 5 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुधीर सोनी नामक व्यक्ति के हाथ में 2 गोली लग गई। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल सुधीर सोनी को तत्काल बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दीया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान भी तेज कर दिया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT



